खुशी हद से बढ़ी तो आ गए मुस्कान को आंसू
कहीं कोई लुटा तो आ गये ईमान को आंसू
चढ़ाकर लूट की संपत्ति तुमनें जीत माँगी तो
पुजारी मुस्कराया आ गये भगवान को आंसू ।
पराई पीर का प्याला तुम्हे पीना नहीं आया
मनुजता का फटा आंचल तुम्हे सीना नहीं आया
भले ही तुम फरिश्तों की तरह बातें करो लेकिन
अभी तक आदमी बनकर तुम्हे जीना नहीं आया।
तुम्हारे पास बल है बुद्धि है विद्वान भी हो तुम
इसे हम मान लेतें हैं बहुत धनवान भी हो तुम
विधाता वैभवों के तुम इसे भी मान लेते हम
मगर यह बात कैसे मान लें इंसान भी हो तुम।
लगा ली गले से नफरत मुहब्बत तक नहीं पहुंचे
बसाया झूठ को दिल में सदाकत तक नहीं पहुंचे
सितारों तक तुम्हारा यह सफर किस काम का जब तुम
अँधेरे में सिसकती आदमियत तक नहीं पहुंचे ।
( रचना - स्व.पंडित रूप नारायण त्रिपाठी जी )
काव्य रसज्ञ पं. भवानी प्रसाद तिवारी चचा लुक़्मान की दृष्टि में
-
(पद्दमश्री स्व. पं भवानी प्रसाद तिवारी के सौवें जन्म दिवस पर विशेष)
दर्द उनका, अश्क बनकर, वाँ गिरा वो काँ मिला ?
ढूंढते तो सब रहे पर, आख़िर हमको याँ मिला ...
3 महीने पहले

लगा ली गले से नफरत मुहब्बत तक नहीं पहुंचे
प्रत्युत्तर देंहटाएंबसाया झूठ को दिल में सदाकत तक नहीं पहुंचे
सितारों तक तुम्हारा यह सफर किस काम का जब तुम
अँधेरे में सिसकती आदमियत तक नहीं पहुंचे ।
बहुत सुन्दर कविता।स्व.पंडित रूप नारायण त्रिपाठी जी को शत शत नमन । आपका धन्यवाद उनकी ये रचना पढवाने के लिये
स्व.पंडित रूप नारायण त्रिपाठी जी कॊ उम्दा रचना प्रस्तुत करने का आभार! आनन्द आया!
प्रत्युत्तर देंहटाएंकविता बहुत सुन्दर है, भाव, शब्द सौन्दर्य, शिल्प सभी तरह से. हो सके तो त्रिपाठी जी की कलम के कुछ और नगीने यहाँ रखिये.
प्रत्युत्तर देंहटाएंस्व.पंडित रूप नारायण त्रिपाठी जी की यह रचना बहुत अच्छी लगी .. ऐसी अन्य रचनाओं का भी इंतजार रहेगा !!
प्रत्युत्तर देंहटाएंस्व.पंडित रूप नारायण त्रिपाठी जी की ये अनुपम रचना प्रस्तुत करने पर आभार....
प्रत्युत्तर देंहटाएंregards
खुशी हद से बढ़ी तो आ गए मुस्कान को आंसू
प्रत्युत्तर देंहटाएंकहीं कोई लुटा तो आ गये ईमान को आंसू
चढ़ाकर लूट की संपत्ति तुमनें जीत माँगी तो
पुजारी मुस्कराया आ गये भगवान को आंसू ।
स्व. त्रिपाठी जी की इस श्रेष्ट कृति को पढ़ाने के लिए आपका शुक्रिया !
यह रचना बहुत अच्छी लगी..त्रिपाठी जी की इस श्रेष्ट कृति को पढ़ाने के लिए आपका शुक्रिया
प्रत्युत्तर देंहटाएंलगा ली गले से नफरत मुहब्बत तक नहीं पहुंचे
प्रत्युत्तर देंहटाएंबसाया झूठ को दिल में सदाकत तक नहीं पहुंचे
सितारों तक तुम्हारा यह सफर किस काम का जब तुम
अँधेरे में सिसकती आदमियत तक नहीं पहुंचे ।
बहुत ही बढिया!!
इस बहुमूल्य कृ्ति को प्रस्तुत करने के लिए आप धन्यवाद के पात्र है!
पराई पीर का प्याला तुम्हे पीना नहीं आया
प्रत्युत्तर देंहटाएंमनुजता का फटा आंचल तुम्हे सीना नहीं आया
भले ही तुम फरिश्तों की तरह बातें करो लेकिन
अभी तक आदमी बनकर तुम्हे जीना नहीं आया ...
कविता का हर छन्द ग़ज़ब की रवानी और सच्चाई लिए है ....... शुक्रिया इस रचना को पढ़वाने के लिए .......
"पराई पीर का प्याला तुम्हे पीना नहीं आया
प्रत्युत्तर देंहटाएंमनुजता का फटा आंचल तुम्हे सीना नहीं आया
भले ही तुम फरिश्तों की तरह बातें करो लेकिन
अभी तक आदमी बनकर तुम्हे जीना नहीं आया।"
मनोज जी रूप नारायण त्रिपाठी जी की ये रचना पढ़वाने के लिए आभार
इतनी बेहतरीन रचना पढवाने के लिये आभार.
प्रत्युत्तर देंहटाएंरामराम.
रचना पढ़वाने के लिए आभार
प्रत्युत्तर देंहटाएंखुशी हद से बढ़ी तो आ गए मुस्कान को आंसू
प्रत्युत्तर देंहटाएंकहीं कोई लुटा तो आ गये ईमान को आंसू
चढ़ाकर लूट की संपत्ति तुमनें जीत माँगी तो
पुजारी मुस्कराया आ गये भगवान को आंसू ।
बहुत अच्छी रचना. धन्यवाद
तुम्हारे पास बल है बुद्धि है विद्वान भी हो तुम
प्रत्युत्तर देंहटाएंइसे हम मान लेतें हैं बहुत धनवान भी हो तुम
विधाता वैभवों के तुम इसे भी मान लेते हम
मगर यह बात कैसे मान लें इंसान भी हो तुम।
बिना इंसानियत के तो कंगाल ही रहते हैं।
सुन्दर अभिव्यक्ति।
----------इतनी बेहतरीन रचना है कि आपको बार-बार प्रस्तुति हेतु धन्यवाद.
प्रत्युत्तर देंहटाएंक्या अच्छा होता कि इस रचना का आप सस्वर पाठ किये होते---------------
ताजा हवा के एक झोंके समान इस प्रस्तुति के लिये आभार!
प्रत्युत्तर देंहटाएंस्व.पंडित रूप नारायण त्रिपाठी जी की यह रचना बहुत अच्छी लगी .. ऐसी अन्य रचनाओं का भी इंतजार रहेगा !
प्रत्युत्तर देंहटाएंपराई पीर का प्याला तुम्हे पीना नहीं आया
प्रत्युत्तर देंहटाएंमनुजता का फटा आंचल तुम्हे सीना नहीं आया
भले ही तुम फरिश्तों की तरह बातें करो लेकिन
अभी तक आदमी बनकर तुम्हे जीना नहीं आया।
कमाल की रचना है. आभार.
बड़ी ही प्यारी रचना है स्व.पंडित रूप नारायण त्रिपाठी जी की ..
प्रत्युत्तर देंहटाएंप्रवाह में भावों को भी साधना आसान नहीं होता ! .... आभार ,,,
.
प्रत्युत्तर देंहटाएं.
.
सुन्दर रचना,
आभार आपका।
क्या बात है जी। एकदम रच बस कर लिखा गया है। बहुत बढिया।
प्रत्युत्तर देंहटाएंकविता पढवाने के लिये बहुत धन्यबाद
प्रत्युत्तर देंहटाएंतुम्हारे पास बल है बुद्धि है विद्वान भी हो तुम
प्रत्युत्तर देंहटाएंइसे हम मान लेतें हैं बहुत धनवान भी हो तुम
विधाता वैभवों के तुम इसे भी मान लेते हम
मगर यह बात कैसे मान लें इंसान भी हो तुम।
बहुत अच्छी लगी खासकर ये पंक्तियाँ! सुन्दर भाव और अभिव्यक्ति के साथ आपने शानदार रचना लिखा है!
बेशक सुन्दर
प्रत्युत्तर देंहटाएंस्व.पंडित रूप नारायण त्रिपाठी की अद्भुत रचना।
प्रत्युत्तर देंहटाएंभले ही तुम फरिश्तों की तरह बातें करो लेकिन
प्रत्युत्तर देंहटाएंअभी तक आदमी बनकर तुम्हे जीना नहीं आया।
...वाह! स्व० रूपनारायण त्रिपाठी जी ने कितनी बड़ी बात कितने सहज ढंग से लिखा है.
,,आभार.
'पराई पीर का प्याला तुम्हे पीना नहीं आया
प्रत्युत्तर देंहटाएंमनुजता का फटा आंचल तुम्हे सीना नहीं आया
भले ही तुम फरिश्तों की तरह बातें करो लेकिन
अभी तक आदमी बनकर तुम्हे जीना नहीं आया।'
अद्भुत !!
स्व.रूपनारायण त्रिपाठी जी की इस बेहतरीन कृति को पढ़ाने के लिए आपका आभार.
पराई पीर का प्याला तुम्हे पीना नहीं आया
प्रत्युत्तर देंहटाएंमनुजता का फटा आंचल तुम्हे सीना नहीं आया
भले ही तुम फरिश्तों की तरह बातें करो लेकिन
अभी तक आदमी बनकर तुम्हे जीना नहीं आया।
...Behad sundar bhav.
bahut hi umda. Sir ek raaz ki baat, apk jo kavita post karte hain main uska printout lekar rakh leta hoon. Fir sathiyon ko sunata hoon.
प्रत्युत्तर देंहटाएंलगा ली गले से नफरत मोहब्बत तक नहीं पहुंचे
प्रत्युत्तर देंहटाएंबसाया झूट को दिल में सदाकत तक नहीं पहुंचे
सितारों तक तुम्हारा ये सफ़र किस काम का जब तुम
अँधेरे में सिसकती आदमियत तक नहीं पहुंचे ।
बेशक तुम्हे अभी तक आदमी बन कर जीना नहीं आया ............
स्व० पंडित रूप नारायण त्रीपाठी जी को शत -शत नमन ............
बहुत ही सलीके से बयां की गयी एक लाजवाब रचना।
प्रत्युत्तर देंहटाएंआभार।
--------
घूँघट में रहने वाली इतिहास बनाने निकली हैं।
खाने पीने में लोग इतने पीछे हैं, पता नहीं था।
लगा ली गले से नफरत मोहब्बत तक नहीं पहुंचे
प्रत्युत्तर देंहटाएंबसाया झूट को दिल में सदाकत तक नहीं पहुंचे !
बेहतरीन शब्द रचना, प्रस्तुति के लिये आभार ।
बहुत सुन्दर! इसे अपनी आवाज में भी पोस्ट/पॉडकास्ट करिये।
प्रत्युत्तर देंहटाएं